Schezwan Sauce Recipe – शेजवान सॉस रेसिपी

Schezwan-Sauce-Recipe

Schezwan Sauce Recipe

Schezwan Sauce Recipe-शेजवान सॉस का स्वाद ने कई बार लिया होगा यह खाने में काफी तीखी होती है, इसे ज्यादातर इंडो चाइनीज खाने के साथ परोसा जाता है। जिन लोगों को तीखा खाने के शौक है उन्हें यह चटनी काफी पसंद आएगी। रेस्टोरेंट में तो आपने कई बार शेजवाज सॉस का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या आपको पता इस तीखी चटनी का मजा आप भी आसानी से घर पर लें सकते हैं।

शेजवान सॉस को बनाना बेहद ही आसान है। इसे सिर्फ सुखी लाल मिर्च, नमक, लहसुन, अदरक, सोया सॉस और सिरके की जरूरत होती है। इस चटनी को आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। इसके अलावा शेजवान सॉस को डिब्बे में बंद करके फ्रिज में कई दिनों तक रख सकते हैं। इस चाइनीज़ सॉस को घर पर बनाकर नूडल्स, मोमोज़ और फ्राइड राइस के साथ परोस सकते हैं।

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Schezwan Sauce Recipe

सूखी लाल मिर्च50 ग्राम
लहसुन की कलियां 15 बारीक कटी हुई
अदरक1 इंच टुकड़ा बारीक कटा हुआ
तेल1 चम्मच
सोया सॉस1 चम्मच
सिरका2 चम्मच
टमाटर सॉस3 चम्मच
शक्कर1 चम्मच
नमक1/2 चम्मच

शेजवान सॉस बनाने की विधि – How to Make Schezwan Sauce Recipe

शेजवान सॉस बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च को भिगो कर 10 मिनट के लिए छोड़ दे। और भिगोने के बाद उसे 5 मिनट के लिए उबाल ले। और अब आप देख सकते है की हमारी मिर्च फूल गयी है। अब उसे मिक्सी जार में डाल कर पीस ले (अब गैस पे मिर्च के उबले हुए पानी को नहीं फेके, उसका इस्तेमाल हम बाद में करेंगे)।

अब हमारी मिर्च पीस गयी है। अब गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे तेल डाले। फिर उसमे कटी हुई अदरक और लहसुन डाल ले और उसे थोड़ी देर पकाये।

पकने के बाद फिर उसमे पीसी हुई मिर्च डाल दे। फिर उसमे थोड़ा सा मिर्च का पानी डाल दे, और मिलाये। फिर उसे ढककर 7-8 मिनट तक पकाये। फिर इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस, नमक, चीनी और विनेगर डाल दे और उसे मिलकर 2 मिनट तक और पकाये।

अब हमारी शेजवान सॉस बनकर तैयार है |

उसे ठंढा होने के बाद शीशे के बोतल में रख दे। और आप इसे अच्छे से रखेंगे तो ये 2-3 महीनो तक खा सकते है।

सुझाव:-

अगर आप चाहे तो बिना फुलाए डायरेक्ट उबाल सकते है।
मिर्च को उबाल देने से उसका कच्चापन निकल जाता है और आपका सॉस ज्यादा दिन तक अच्छा रहेगा।
सॉस में विनेगर डालने से सॉस ज्यादा दिन तक अच्छा रहती है।

मुझे विस्वास है कि आपको ये शेजवान सॉस रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी।