Mustard oil benefits
Mustard oil benefits– सरसों तेल सरसों के पौधों के बीजों से निकालकर तैयार किया जाता है। सरसों के तेल को कड़वा तेल के नाम से भी जाना जाता है। सरसों के तेल को सदियों से उपयोग में लाया जा रहा है।
इस तेल को अधिकतर लोग सिर्फ खाना बनाने के लिए ही इस्तेमाल में लाते हैं। यह तेल शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर कर सकता है। बसे अधिक बीमारियां घेरती हैं वे बैक्टीरिया, फंगस और वायरल के कारण होती हैं।
सरसों तेल के फायदे (Mustard oil benefits):-
सरसों के तेल से मालिश करने से सिर में रक्त परिसंचरण बढ़ता है इसमें विटामिन, खनिज और बीटा कैरोटीन आदि तत्व पाएँ जाते हैं। सरसों का तेल समय से पहले बाल सफेद हो जाने की समस्या को रोकने में मदद करता है।
अगर भूख नहीं लगती है तो सरसों का तेल आपके लिए फायदेमंद रहेगा सरसों का तेल हमारे पेट में ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है। जिससे भूख बढ़ने लगती है।
जोड़ों के दर्द में सरसों के तेल की मालिश करने से जोड़ों के दर्द में मदद करता है। त्वचा संबंधी समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद होता है। गठिया जैसे रोग और मांसपेशियों में होने वाले दर्द से आराम दिलाता है।
कान के दर्द को ठीक करने के लिए सरसों के तेल का उपयोग भी किया जा सकता है सरसों के तेल उपयोग पेरो के दर्द में भी काम आता है। सरसों के तेल में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या को कम करता है।
और पढ़ें:-
सरसों के तेल दांतों के लिए फायदेमंद होता है। आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों की मालिश कर सकते है ऐसे करने पर दांत सफेद होते है और मजबूत बनते है।
हम जानते है कि कैंसर एक घातक बीमारी है, जिससे हर कोई बचना चाहता है। सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से इस समस्या से बचने के लिए कुछ मदद मिल सकती है।
सरसों के तेल में बना भोजन शरीर में अन्य तेलों में बने भोजन के मुकाबले जल्दी पचता है लहसुन के साथ सरसों के तेल को मिलाएं, इस मिश्रण से छाती और पीठ पर मालिश करें, यह उपाए सर्दी-जुखाम के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
कभी कभी शरीर पर खुजली, सूजन आने लगती है। तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी खुजली, सूजन या फंगल इन्फेक्शन दूर करता है।
मच्छरों व कीटों से बचाव के लिए सरसों के तेल का उपयोग होता है। जो हमें मलेरिया और अन्य कीट से होने वाले संक्रमण से बचाता है। सरसों तेल की सुगंध मच्छरों व कीटों को पास आने से रोकती है।
सरसों तेल के नुकसान (Side Effects of Mustard Oil):-
सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, इरुसिक एसिड और ओलेक एसिड पाए जाते है, स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है।
गर्भवती महिलाओं को सरसों के तेल की अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें कुछ रासायनिक यौगिक होते हैं जो अच्छी तरह से बढ़ रही भ्रूण के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
सरसों के तेल का लम्बे समय तक उपयोग नहीं करना चाहिए। त्वचा पर बड़े फफोले पैदा कर सकता है।