Chow Mein Noodles Recipe
Chow Mein Noodles Recipe – बच्चों की सबसे प्रिय डिश वेज चाउमीन है जो हम सबको भी बहुत अच्छी लगती है। इसमें सब्जियों का अधिक मात्रा में प्रयोग करें जिसके कारण खाना स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हैल्दी भी हो जाएं। शाम की हल्की-हल्की भूख में चाउमीन को कोई जवाब नहीं है तो चलो अब हम आपको चाउमीन की शानदार रेसिपी बताते है।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Chow Mein Noodles Recipe
नूडल्स | उबला हुआ 3 कप |
तेल | 3 बड़े चम्मच |
पत्ता गोभी | 1 कप |
गाजर | पतला लंबा कटा हुआ आधा कप |
अदरक | कद्दूकस किया हुआ 1 चम्मच |
लहसुन | बारीक कटा हुआ 1 चम्मच |
काली मिर्च पाउडर | स्वादानुसार |
हरी मिर्च | स्वादानुसार |
प्याज़ | 1 पतला लम्बा कटा हुआ |
हरा प्याज | दो चम्मच बारीक़ कटा हुआ |
मशरूम | आधा कप छोटे टुकड़ों में कटा हुआ |
सोया सॉस | 3 चम्मच |
चिल्ली सॉस | 2 चम्मच |
सफेद विनेगर | 1 चम्मच |
धनिया पत्ती | गार्निश के लिए |
नमक | स्वादानुसार |
चाउमीन बनाने की विधि – How to make Chow Mein Noodles Recipe
चाउमीन बनाने के लिए सबसे पहले हमें सारी सामग्रियों को सारी सब्जियों को पतले लंबे आकार में काटना होगा जैसे कि पत्ता गोभी पतले लंबे आकार में काट लेंगे, प्याज पतला लंबा काट लेंगे, मशरूम को अच्छी तरह से धोकर पतले आकार में काट लेंगे, हरे प्याज़ को धोकर अच्छे से काट लेंगे, शिमला मिर्च को पतले लंबे आकार में काट लेंगे।
जब सारी सब्जियां कट कर तैयार हो जाए तब एक बर्तन में 3 गिलास पानी डालकर उबलने के लिए गैस पर रख देंगे।
जब पानी में उबाल आ जाए फिर उसमें नमक और थोड़ा सा तेल डालकर मिला देंगे। फिर इसमें नूडल्स को डालकर उबलने के लिए रख देंगे और नूडल्स के पकने तक उबलने देंगे।
और पढ़ें:-
ध्यान रहे नूडल्स को बहुत ज्यादा नहीं पकाना है। जब नूडल्स हाथ से दब जाए इसका मतलब है कि हमारा नूडल्स उबल चुका है। अब इस नूडल्स को running water में डालकर छन्नी की सहायता से नूडल्स को छान लेंगे ताकि नूडल्स आपस में चिपके नहीं और नूडल्स में तेल डालकर चारों तरफ अच्छे से मिला देंगे।
अब एक कढ़ाई को गैस पर गर्म होने के लिए रख देंगे। जब कढ़ाई गरम हो जाए तब इसमें तेल डालेंगे। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक़ कटी हुई लहसुन डाल देंगे कुछ देर भूनने के बाद पतले लंबे आकार में कटा हुआ प्याज़ डालकर उसमें गाजर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, मशरूम डालकर तेज आंच पर चलाकर भूनेंगे।
ध्यान रहे सब्जियों को ज्यादा पकाना नहीं है बल्कि स्टिर फ्राई करना है। सब्जियों में थोड़ा सा नमक डाल देंगे फिर इसमें सोया सॉस, चिल्ली सॉस और विनेगर डालकर मिला देंगे और लगातार अच्छे से चलाते रहेंगे। अब उबला हुआ नूडल्स सब्जियों में डालकर अच्छे से मिला देंगे।
साथ ही इसमें काली मिर्च पाउडर डालकर चला देंगे और तेज आंच पर चलाकर गैस को बंद कर देंगे। अब इस गरमा गरम चाउमीन को प्लेट में निकालकर हरे प्याज और धनिया पत्ती से सजा कर गरमा गरम सर्व कर सकते हैं।