Besan Gatte Recipe
Besan Gatte Recipe-गट्टे की सब्ज़ी रेसिपी। एक पारंपरिक राजस्थानी करी रेसिपी जिसे बेसन सॉसेज के साथ मसालेदार दही आधारित ग्रेवी में पकाया जाता है। यह रेसिपी आम तौर पर बिना टमाटर और प्याज की ग्रेवी वाली डिश के लिए दही को आधार के रूप में डालकर बनाई जाती है। इसलिए इसे राजस्थानी गट्टे की कढ़ी रेसिपी के रूप में भी जाना जाता है।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Besan Gatte Recipe
गट्टा बनाने के लिए:– | |
बेसन | 1 कटोरी |
अजवाइन | 2 चुटकी |
कसूरी मेथी | 1/4 टेबलस्पून |
लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबलस्पून |
नमक | स्वादानुसार |
घी | 1 टेबलस्पून |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
सब्जी बनाने के लिए:- | |
घी | 1 टेबलस्पून |
तेल | 2 टेबलस्पून |
जीरा | 1/2 टेबलस्पून |
अदरक का टुकड़ा | 1/2 इंच |
हरी मिर्च | 2 बारीक कटी |
हींग | 1 चुटकी |
प्याज | 1/2 कटोरी क्रश किया हुआ |
नमक | स्वादानुसार |
हल्दी पाउडर | 1/2 टेबलस्पून |
लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबलस्पून |
धनिया जीरा पाउडर | 1 टेबलस्पून |
दही | 1/2 कटोरी |
टमाटर का पेस्ट | 3 |
बेसन | 2 टेबलस्पून |
गरम मसाला | 1/2 टेबलस्पून |
पानी | 1 ग्लास |
हरा धनिया | 2 टेबलस्पून बारीक कटा |
गट्टे की सब्ज़ी बनाने की विधि – How to make Besan Gatte Recipe
गट्टे की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, तेल, नमक, दही और खाना सोडा डालकर मिलाइये, अगर पानी की आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम परांठे बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये।
गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये। अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब आधा या पोना इंच व्यास और 3- 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृति के रोल बना लीजिये। सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये।
किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये। जब पानी में तेज उबाल आ जाए तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये।
इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये। पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा।
गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये। बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं।
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक बारीक पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये। मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी चला कर मिक्स कर दीजिये।
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये। जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, इसके बाद इसमें पीसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये। भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे।
बेसन के गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे डाल दीजिये। अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये। तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये। सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये। बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये।
और पढ़ें:-
राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी तैयार है। बेसन के गट्टे की सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये। गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये।
अगर आप प्याज, लहसुन डाल कर सब्जी बनाना चाहते हैं, तो एक प्याज, 4-5 लहसुन की कली छील कर बारीक काट लीजिये और जीरा डालने के बाद डाल कर भून लीजिये, और सब्जी को उपरोक्त विधि से बना लीजिये।
सावधानिया:
बेसन का आटा अधिक सख्त और अधिक पतला न लगायें, ये चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिये।
आटे से बनी हुई डंडियां पानी में उबाल आने के बाद ही डालिये।
गट्टे उबालते समय, पानी में फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम मीडियम या इतनी रखें कि पानी में उबाल हमेशा आता रहे।