Drinking hot water benefits – सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे

Drinking-hot-water-benefits

Drinking Hot Water Benefits

Drinking hot water benefits- हेल्‍थ से जुड़ी कई समस्‍याओं का इलाज पानी होता है। हेल्‍दी रहने के लिए डॉक्‍टर पानी पीने की सलाह देते हैं। हम देखते है कि हमारे बड़े बुजुर्ग भी सुबह उठकर पानी पीने की सलाह देते आए हैं। आपको पीने के लिए ठंडे पानी की जगह गर्म या गुनगुना पानी पीना चाहिए।

इससे आपके शरीर पर कई गुना ज्‍यादा प्रभाव पड़ेगा। अच्छी सेहत के लिए पानी पीना बहुत ज़रुरी है। शरीर में पानी की भरपूर मात्रा होने से शरीर के सभी अंग अच्छी तरह से काम करते हैं।

वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीना शुरु कर देना चाहिए। ध्यान रहे कि पानी का तापमान 120 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा नहीं होना चाहिए क्योंकि मुंह के अंदर में त्वचा कोशिकाएं नष्ट हो सकती हैं।

Drinking Hot Water Benefits:-

हेल्दी रहने के लिए आपको रोज सुबह खाली पेट 1 ग्‍लास गर्म पानी के साथ में नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गर्म पानी का नियमित सेवन से खांसी, सर्दी, जुकाम आदि भी दूर रहते हैं। आपके गले में इंफेक्‍शन या खरास होने पर गर्म पानी का सेवन करने करे।

आप रोजाना सुबह गर्म पानी पीने की आदत डाल ले, इससे आपके दांत लम्बे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। गर्म पानी पीते समय इस बात का ध्यान रखें कि पानी का तापमान ज्यादा नहीं हो, क्योकि मसूड़ों और इनेमल को नुकसान पहुँचा सकता है।

अगर आप ठंडा पानी पीते है तो ठंडा पानी छोड़ दे और अगर आप ठंडे की जगह गर्म पानी पीते हैं तो इससे आंतों को सिकुड़ने में मदद मिलती है। इससे आंतों में फंसी पहले की बेकार चीज बाहर निकल जाती हैं। कब्ज वालो के लिए रोज सुबह गर्म पानी पीना काफी लाभदायक है।

Drinking hot water benefits

गर्म पानी पीने से तापमान बढ़ जाता है जिससे पसीना ज्यादा निकलता है। पसीने के माध्यम से टॉक्सिन भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं। या फिर इसकी बजाय ग्रीन टी भी पी सकते हैं।

गर्म पानी पीने से स्ट्रेस कम होता है साथ ही इससे चिंता भी कम होती है। गर्म पानी बॉडी से टॉक्सिक एलिमेंट को भी बाहर निकलता है। अगर आपकी स्किन पर रैशेज हो गए हैं या त्वचा सिकुड़ती है तो हर रोज सुबह गर्म पानी पीना चाहिए।

अगर आपके पेट में दर्द, सिर में दर्द होता है तो आप गर्म पानी का सेवन करे। गर्म पानी पीने से तो दर्द मे आराम मिलता है। मांसपेशियों के सूजन है तो उसमे भी आराम मिलता है।