Besan Stuffed Mirch Recipe
Besan Stuffed Mirch Recipe-भरवा बेसन मिर्च सब्ज़ी एक स्वादिष्ट साइड डिश है। जिसमे मिर्ची को बेसन के मसाले के साथ भरा जाता है। यह एक आसान रेसिपी है जिसे राजस्थान के घरो में दाल और फुल्के के साथ या दाल बाटी चूरमे के साथ बनाया जाता है। आप बेसन के बजाए आलू का मसाला भी मिर्च में भर सकते है।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Besan Stuffed Mirch Recipe
हरी मोटी वाली मिर्च | 125 ग्राम (10 मिर्च) |
बेसन | 1/4 कप |
तेल | 4 टेबलस्पून |
हींग | 2 पिंच |
जीरा | 1/2 छोटी चम्मच |
हल्दी पाउडर | 1/2 छोटी चम्मच |
धनियां पाउडर | 2 छोटी चम्मच |
सोंफ पाउडर | छोटी चम्मच |
गरम मसाला | 1/4-1/2 छोटी चम्मच |
अमचूर पाउडर | 1/2 छोटी चम्मच |
नमक | स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच ) |
बेसन की भरवा मिर्च बनाने की विधि – How to Make Besan Stuffed Mirch Recipe
सबसे पहले मिर्चों को धो कर डंठल तोड़ कर मिर्च को लम्बाई में एक साइड से इस तरह से काटे कि दूसरी ओर से जुडी रहे सारी की सारी मिर्च काट कर तैयार कर लें।
अब कड़ाई में 2 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाएं तो हींग और जीरा डाल दें। जीरा ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर और बेसन डाल कर मध्यम आंच पर हल्का सा ब्राउन होने तक भून लें। अब धनिया पाउडर, सोंफ पाउडर डाल कर और भून लें।
अब गैस को बंद कर दें। मसाले में अमचूर पाउडर, गर्म मसाला और नमक मिलाएं मिर्च में भरने के लिए मसाला बिलकुल तैयार है।
अब कटी हुई मिर्चो में मसाला भर लें। एक मिर्च को हाथ में उठायें और कटे हुए भाग से खोलें और चम्मच से मसाला भर कर दबाकर रख लें। सारी की सारी मिर्च इसी तरह से भर कर रख लें।
और पढ़ें:-
कड़ाई में बचा हुआ तेल डाल कर गर्म करें। मसालें भरी हुई मिर्चे तेल में लगा कर रख दें और ढक्कन से ढककर 3 से 4 मिनट तक मध्यम गैस पर पकाएं। 3 मिनट बाद ढक्कन खोलें और मिर्चो को अलट-पलट दें।
बीच में रखी हुई मिर्च जल्दी सिक जाती है। उन्हें चिमटे की मदद से पलट कर सेंके और निकाल कर एक प्लेट में रख लें और बची हुई मिर्चो को बीच में रख दें।
इन्हे अलट-पलट कर सेकें और प्लेट में निकाल कर रख (मिर्चो को भूरे होने तक सेकें) लीजिए। अब आपकी बेसन की भरवां मिर्च बनकर तैयार है। अब आप गर्म गर्म खाने के साथ तीखी मसाले दार मिर्च खाएं और सभी को खिलाएं।