Peanut Butter Cookies Recipe
Peanut Butter Cookies Recipe- यह गेहूं के आटे और पीनट बटर की उदार मात्रा के साथ बने एक नरम और कुरकुरा कुकी रेसिपी है। यह कुकी मूंगफली से समृद्ध और मलाईदार मक्खन की भलाई के साथ बहुत ही अद्वितीय है। इन कुकीज़ को एक कप चाय या कॉफी के साथ शाम के स्नैक के रूप में परोसा जा सकता है और बच्चों और वयस्कों द्वारा इसकी सराहना की जाती है।
बिस्कुट या कुकीज़ युवा और वयस्कों सहित सभी लोगों में पसंदीदा स्नैक्स हैं। ये कुकीज़ आमतौर पर कुकी के अनुभव को बढ़ाने के लिए स्वाद एजेंटों के साथ मैदे या गेहूं के आटे से बने होते हैं। इस कुकी में, पीनट बटर को स्वाद बढ़ाने के रूप में प्रयोग किया जाता है जो इसे समृद्ध और मलाईदार बनाता है।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Peanut Butter Cookies Recipe
मूंगफली के दाने | 100 ग्राम (भूने हुएं) |
चीनी पाउडर | 100 ग्राम |
घी | 100 ग्राम |
मैदा या गेंहू का आटा | 200 ग्राम |
दूध | 1 टेवल स्पून |
बेंकिग सोडा | 1 छोटी चम्मच |
पीनट बटर कुकीज़ बनाने की विधि – How to Make Peanut Butter Cookies Recipe
पीनट बटर कुकीज़ बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली के दानों कों पीस कर हल्का दरदरा सा पाउडर बना लें। अब एक बर्तन में पीघला हुआ घी या मक्खन और चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके फैंट लें।
अगर आप चाहें तो थोड़ा सा कॉफी पाउडर दुध में घोलकर इसे भी मक्खन चीनी के पेस्ट में डालकर फेट लें। फिर अब इसमें मैदा, मूंगफली के दानों का दरदरा पाउडर और बेंकिग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर एक डो तैयार कर लें।
ध्यान रखे की आपका यह मिश्रण गूथें हुएं आटे जैसा होना चाहिए। अब इस मिश्रण मसल-मसल के अच्छी तरह गूंथ लें। अब बेंकिग ट्रे पर अच्छी तरह घी लगाकर ग्रीस कर लें।
मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण निकाल लें और हाथ पर रखकर पेड़े जैसा आकार दीजिए। उन्हे ट्रे में थोड़ी-थोड़ी जगह छोड़कर लगा दीजिएं। अब ओवन को 200 डिग्री सेंल्सियस पर सेट कीजिए।
कुकीज़ ट्रे को अब ओवन के अंदर रखिएं। 15 से 20 मिनट में आपके पीनट बटर कुकीज़ बनकर तैयार हो जाएंगे। अब हमारी पीनट कुकीज़ बनकर तैयार हैं।
कुकीज़ को हल्का सा ठंडा हो जाने के बाद क्रंची कुकीज़ बच्चों को दीजिए औऱ आप भी इसका आनंद लीजिए।