Triphala churna side effects त्रिफला चूर्ण के अधिक सेवन से हो सकते हैं नुकसान

Triphala-churna-side-effects

Triphala churna side effects

Triphala churna side effects त्रिफला एक बेहद ही हेल्दी हर्ब होती है, जिसका अर्थ है तीन फल या तीन फलों से बना हुआ। इन तीन फलों में बिभितकी हरितकी,अमलकी होते हैं। यह एक एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायरियल, एंटीबायोटिक जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद की औषधि है यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी गई है। आयुर्वेदिक औषधियां दुष्प्रभाव से मुक्त होती है किन्तु यह बात त्रिफला चूर्ण नुकसान भी पहुँचा सकती है।

त्रिफला चूर्ण बनाने की विधि How to make Triphala Churna:-

त्रिफला चूर्ण बाज़ार में आसानी से मिल जाती है लेकिन आप इसे घर पर भी बनाना चाहते है तो इसे आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले हरड़ का छिलका, बहेड़े का छिलका और गुठली निकाले हुए आंवला ले।

बाद में तीनों के 1-1 भाग लेकर उसका बारीक़ चूर्ण बना ले। सुरक्षित रख लें और इसका सेवन करें।

त्रिफला चूर्ण के फायदे Triphala Churna Benefits:

गलत खान-पान या ज्यादा बाहर का तैलीय खाना खाने से पेट और पाचन की परेशानियां हो जाती है। इसका निवारण करने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन करते है। त्रिफला चूर्ण का अधिक वजन घटाने में भी सहायक होता है।

यह पाचन और भूख को बढ़ाने, लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाने और शरीर में फ़ालतू के फेट की मात्रा को कम करने में सहायक होता है।

त्रिफला चूर्ण के सेवन के साथ आंख को धोया जाता है। इसके लिए त्रिफला चूर्ण को रातभर पानी में भिगोकर रखे इसके पानी को छान ले और बाद में आंखों को धोने में इस्तेमाल करे।

आजकल सभी लोगो के बाल झड़ने की समस्या पैदा हो रही हैं। अगर आप आयुर्वेद की मदद लें तो बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। त्रिफला चूर्ण के सेवन से बालों का गिरना कम किया जा सकता है।

त्रिफला के सेवन करने से खून में मौजूद जितने भी toxins है वह बाहर निकल जाते हैं। अगर आपको त्वचा पर पिंपल्स फोड़े फुंसी दाग है तो आप त्रिफला का सेवन करना शुरू करें।

त्वचा पहले से ज्यादा स्वस्थ पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगती है। त्रिफला का लेप भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं इससे फोड़े फुंसी जल्दी ठीक होते हैं।

त्रिफला चूर्ण के नुकसान Triphala churna side effects:-

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं या दुग्धपान करा रही महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यदि किसी को कोई एलर्जी की समस्या है, तो त्रिफला चूर्ण का सेवन बंद कर दें।

इसका सेवन खुजली, मुंह में सूजन, स्किन पर लाल चकत्ते, गले में सूजन, सांस की तकलीफ जैसी समस्या भी झेलनी पड़ सकती है। कब्ज के निवारण के लिए त्रिफला चूर्ण के सेवन की सलाह दी जाती है।

व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में लगातार त्रिफला चूर्ण का सेवन करता ही रहता है तो दस्त या अतिसार की समस्या हो सकती है।