Mustard Oil For Hair Care – महंगे तेल छोड़िए, इस तरह बालों में लगाएं सरसों का तेल, मिलेंगे गज़ब के फायदे

Mustard-Oil-For-Hair-Care

Mustard Oil For Hair Care

Mustard Oil For Hair Care- बाल झड़ना एक आम समस्या है। प्राकृतिक रूप से हर किसी के कुछ न कुछ बाल गिरते ही हैं, लेकिन दिक्कत तब आती है, जब इनका गिरना हद से ज्यादा हो जाता है। लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए न जाने कितने ही उत्पाद जैसे :- जेल, क्रीम, लोशन और तेल इस्तेमाल करते हैं। फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता।

आपको जानकार हैरानी होगी कि जिस समस्या का उपचार आप कॉस्मेटिक उत्पादों में ढूंढ रहे हैं, उसका हल आपके ही किचन में छिपा हुआ है। हम बात कर रहे हैं सरसों के तेल की। वैसे तो बाजार में कई प्रकार के सरसों के तेल उपलब्ध होते हैं, लेकिन कच्ची घानी सरसों का तेल बालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

Mustard Oil For Hair Care- बालों को लंबा और घना बनाए रखने के लिए सालों से नहीं बल्कि सदियों से सरसों के तेल का उपयोग हो रहा है। हम सभी भारतवासी श्रीराम के वंशज हैं और उस समय भी सरसों के तेल के दीये जलाए जाने का वर्णन धार्मिक ग्रंथों में मिलता है।

दरअसल सरसों का तेल हमारे संस्कारों में रचा-बसा तेल है। यह रसोई में उपयोग होने के साथ ही पूजा और शारीरिक सौंदर्य को बढ़ाने के लिए बहुत गुणकारी है। यहां जानें कि क्यों अन्य महंगे तेल छोड़कर आपको सरसों के तेल से सिर की मसाज करनी चाहिए।

सरसों के तेल में पोषक तत्व

सरसों के तेल में सेलेनियम होता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड भी सरसों के तेल में होता है।
विटामिन-बी3 की भी अच्‍छी मात्रा सरसों के तेल में पाई जाती है।
सरसों के तेल में प्रोटीन होता है।
सरसों के तेल में मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल भी पाय जाते हैं।

बालों में कैसे लगाएं सरसों का तेल

बालों को स्वस्थ बनाने के लिए आप 1 चम्मच सरसों का तेल लें इसके साथ 1 चम्मच बादाम तेल या 1 चम्मच जोजोबा ऑयल मिलाकर हल्का गरम कर लें। अब इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाना है।

करीब 1 घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इसके अलावा हथेली पर सरसों का तेल लेकर बालों के ऊपर लगा लें और फिर शैंपी कर लें।

बालों को मोटा बनाने के लिए

आपके बाल यदि तेजी से पतले हो रहे हैं तो आप तुरंत सरसों के तेल का उपयोग करना शुरू करें। यदि आप नियमित रूप से इस तेल का उपयोग करेगीं तो सिर्फ 15 दिनों के अंदर आपको अपने बालों की सेहत में फर्क दिखाई देगा।

इसके लिए आप हर रोज रात को सोने से पहले अपने सिर में सरसों के तेल की मालिश करें और अगली सुबह शैपू कर लें। शैंपू माइल्ड होना चाहिए।

सरसों का तेल और एलोवेरा

बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए एक कटोरी में आप एलोवेरा और सरसों का तेल मिलाएं। अब इसे अच्‍छी तरह मिलाकर हेयर पैक बनाएं और बालों व जड़ों पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बालों को माइल्‍ड शैंपू से धो लें।

सरसों का तेल और नींबू

बालों को बाउंसी बनाने के लिए आप एक कटोरी में सरसों को तेल, नींबू रस, मेथी के दानें डालें और पेस्‍ट बना लें। अब इसे आधे घंटे के लिए बालों और जड़ों में लगाकर रखें। फिर बालों को माइल्‍ड शैंपू से धो लें।

बालों की कंडीशनिंग

अगर आप रूखे और बेजान बालों की समस्या से परेशान हैं, तो सरसों का तेल आपके बड़े काम आ सकता है। बताया जाता है कि सरसों का तेल रूखे और बेजान बालों में जान डालने का काम करता है।

साथ ही इसके मसाज से स्कैल्प में खून का संचार बढ़ता है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। कहा जाता है कि नहाने से कुछ घंटे पहले सरसों के तेल की मसाज बालों को नरम, मुलायम और चमकदार बना सकती है।

बालों का पोषण

सरसों का तेल बालों को केवल नरम, मुलायम और चमकदार ही बनाने का काम नहीं करता, बल्कि बालों को पोषण देने का भी काम करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसमें सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं।

वहीं, इसमें विटामिन बी-3 यानी नियासिन भी मौजूद होता है। यह सभी तत्व संयोजित ढंग से हमारे मस्तिष्क और बालों के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं।

दोमुंहे बालों के लिए उपयोग

बताया जाता है कि सरसों का तेल रूखे और बेजान बालों में जान पैदा करने के साथ ही दोमुंहे बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाने का काम कर सकता है। इसके लिए आप नहाने से कुछ घंटे पहले हल्के हाथों से सरसों के तेल की मसाज कर लें।

अगर आप चाहें तो नहाने के बाद भी हल्का तेल बालों में इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें इसमें सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं।

वहीं, इसमें विटामिन बी-3 यानी नियासिन भी मौजूद होता है। यह सभी तत्व बालों से संबंधित विकारों को दूर करने में सहायक माने जाते हैं।

मालिश के लिए उपयोगी

सिर की मालिश करने के लिए भी सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है। सरसों के तेल से सिर की नियमित मसाज तनाव को कम करने काम करती है। बताया जाता है कि तनाव बालों के कमजोर और पतला होने का एक बड़ा जोखिम कारक है।

इस लिहाज से यह कहा जा सकता है कि सरसों का तेल का प्रतिदिन प्रयोग आपको बालों से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम कर सकता है।

बालों में सरसों का तेल लगाते समय न करें ये गलतियां

पैच टेस्ट न करना

सरसों तेल को इस्तेमाल करने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा करने से अगर इससे कोई एलर्जी होगी तो आप इसके साइड इफेक्‍ट से बच सकेंगे।

ऑयली स्कैल्प पर लगाना

अगर आपके स्कैल्प ऑयली हैं तो इसका इस्‍तेमाल ना करें। ऐसा करने से सरसों का गाढ़ा तेल त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर देता है और हाइड्रेशन में कमी लाता है।

रात भर लगाए रखना

कई लोग बालों में सरसों तेल लगाकर रात भर छोड़ देते हैं जिसकी वजह से तेल के ऑयली मॉलिक्यूल्स चिपके रहते हैं और शैंपू करने पर भी नहीं निकलते। इसलिए शैंपू करने से आधा घंटा पहले इसे बालों में लगाएं।

ठंडा तेल लगाना

सरसों तेल हमेशा गर्म करके ही बालों पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से चिपके हुए फैट मॉलिक्यूल्स अलग-अलग हो जाते हैं और ये हल्का हो जाता है। जिससे ये बालों की रोम में ये आसानी से एब्‍जॉर्ब हो पाता है और बाल नरिश होता है।

ये सावधानियां जरूर बरतें

यदि आपको स्कैल्प पर मुंहासे की समस्या है, तो सरसों का तेल भूल से भी न लगाएं। यह तेल गर्म होता है और इससे मुंहासे की समस्या बढ़ सकती है।

बालों में अगर कोई केमिकल ट्रीटमेंट लिया है, तो आपको सरसों का तेल तब ही लगाना चाहिए जब आप दोबारा टचअप कराने जा रही हों।