Benefits of Dry Grapes – मुनक्का है सेहत के लिए वरदान, जाने फायदे

Benefits-of-Dry-Grapes

Benefits of Dry Grapes

Benefits of Dry Grapes- खाली पेट भीगे हुए मुनक्का खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से आपको परेशानियां भी हो सकती हैं। षधीय गुणों से भरपूर ड्राईफ्रूट्स (Dryfruits) की मांग व सेवन बढ़ने लगा है। इनमें से एक है मुनक्का (Munakka), जिसके सेवन से अनेकों बीमारियों दूर रहती हैं।

यह सर्दी व जुखाम जैसी आम बीमारियों से तो निजात दिलाता ही है, हड्डियों के दर्द, गठियां व कब्ज जैसे परेशानियों को भी दर करता है। कोरोना के इस दौर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप मुनक्का का सेवन (Intake of dry grapes) भी कर सकते हैं।

किशमिश की तरह दिखने वाला मुनक्का किशमिश से थोड़ा अलग होता है, ये लाल और बड़े अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है 30 ग्राम मुनक्का में 1.14 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा, 21 ग्राम कार्ब्स, 2 ग्राम फाइबर, 15% कॉपर और 5% आयरन और 79 कैलोरी होती है।

सर्दी-जुकाम हो जाए तो रात को सोने से पहले दूध में 2-3 मुनक्के उबाल कर सेवन करें। सर्दी-जुकाम होने पर सात मुनक्का रात्रि में सोने से पूर्व बीज निकालकर दूध में उबालकर लें। इसको खाने से रक्त की वृद्धि होती है और वायु, पित्त, कफ दोष दूर होते हैं। चलिए आज हम मुनक्का के बारे में और जानते हैं। ये सूखे मेवे शरीर की ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

छोटे बच्चे अकसर जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। उनकी इम्युनिटि को बढ़ाने के लिए मुनक्का कारगर हो सकता है। प्रतिदिन गर्म दूध में 5 से 6 मुनक्कों का सेवन जरूर करवाएं।

मुनक्का में अपेक्षाकृत अधिक ऊर्जा होती है। इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है। इसलिए आयुर्वेद में मुनक्का को किशमिश से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

आयु बढ़ने का सबसे बुरा प्रभाव हमारे शरीर की हड्डियों पर पड़ता है और ये कमजोर हो जाती हैं। हालांकि मुनक्का के फायदे हड्डियों के साथ भी है। अगर मुनक्का खाया जाए तो हड्डियों को मजबूती प्रदान की जा सकती है।

मुनक्का खाने के फायदे (Benefits of Dry Grapes):-

अगर आप अपने घटते वजन से परेशान हैं और तो मुनक्का एक अच्छा फूड सप्लीमेंट है। इसमें नेच्युरल शुगर भरपूर मात्रा में होती है जो वजन बढ़ाने में मदद करती है। नूट्रिशनिस्ट अक्सर हर रोज दूध के साथ 5 से 7 मुनक्का खाने चाहिए।

मियादी या पुराना बुखार है तो दस मुनक्के के साथ एक अंजीर को प्रातः पानी में भिगोकर रखें और रात में सोने से पहले उन्हें दूध में उबाल लें। फिर इसका सेवन करें। रोज़ाना मुनक्का खाने से आंखों की रौशनी तो बढ़ती ही है। इसमें विटामिन ए और बीटा केरोटीन भी पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

सूखी खांसी से तुरंत आराम के लिए मुनक्का, लॉन्ग, काली मिर्च और खजूर को बराबर मात्रा में लें और उसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। दिन में 3 बार इसका एक छोटा चम्मच सेवन करने से सूखी खांसी में जल्दी आराम होता है।

लोग यह नही जानते कि स्किन के लिए मुनक्का बहुत फायदेमंद हैं। इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स स्किन को कई तरह के नुकसान से बचाने का काम करते हैं। वहीं अगर बात करें काले मुनक्का की तो यह शरीर से जहरीले पदार्थो को बाहर निकालने का काम करता है और स्किन चमकदार बनाए रखता है।

मुनक्के में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कॉपर पाए जाते हैं। दोनों ही तत्व खून को बढ़ाने में मददगार है। इसका सेवन एनीमिया के मरीजों के लिए काफी लाभकारी है, गठिया की बीमारी है तो मुनक्के का सेवन जरूर करें।

इसमें पोटेशियम व मैग्नीशियम भी मौजूद होता होता है। यह अम्लता को कम करने और सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को दूर कर किडनी स्टोन, गाठिया जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

अधिक मुनक्का खाने के नुकसान:-

इसका अधिक सेवन कर नुकसानदायक हो सकता है। मुनक्का के अधिक सेवन से शरीर में की मात्रा अधिक हो जाती है और आप का वजन ज्यादा बढ़ सकता है। ज्यादा मुनक्का खाने से वजन बढ़ सकता है. दस्त, उल्टी, बुखार, फैटी लीवर, शुगर, और हृदय संबंधित रोग होने का खतरा भी बढ़ा सकता है।