Uses and Benefits of Figs
Benefits of Figs : –अंजीर का फल भले आप में से बहुत कम लोगो ने देखा होगा, और बहुत से लोग खाते भी होंगे। अगर आपने अभी तक अंजीर का फल नहीं खाया तो आपको जरूर खाना चाहिए, क्योंकि इसके बहुत फायदे हैं। अंजीर को अंग्रेजी में figs कहते हैं। अंजीर इसका सदियों से इस्तेमाल हो रहा है। अंजीर स्वादिस्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
अंजीर एक बहुत ही फायदेमंद ड्राइ फ्रूट है। अंजीर के सेवन से शरीर को अनेक फायदे होते हैं। दुनियाभर में अंजीर को औषधी और खाने का स्वाद बनाये रखने लिए जाना जाता है। अंजीर रसीला और गूदेदार होता है। अंजीर कब्ज के इलाज में लाभकारी माना गया है। अंजीर में पोटेशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक है।
अंजीर खाने का समय:-
आप अंजीर का उपयोग भी समय कर सकते हैं, अंजीर खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। सुबह के समय अंजीर का सेवन करने से शरीर के लिए ज़्यादा लाभदायक होता है।
और पढ़ें:-
अंजीर खाने के फायदे (Benefits of Figs):-
अंजीर में पेक्टिन नाम का सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है जो खून में बैड कलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही अंजीर में फाइबर एक्स्ट्रा कलेस्ट्रॉल को साफ कर सकता है।
कई लोगो के मसालेदार खाना खाने के बाद शरीर में जलन होती है। अगर आपके पेट में जलन होती है, तो अंजीर फायदेमंद चाहिए। आप अंजीर के 1 या 2 सूखे फल को गुड में मिलाकर खाएं। जिससे जलन में राहत मिलेगी।
हम जानते है कि हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। इसकी कमी के कारण हड्डियों से जुड़े ऑस्टियोपोरोसिस, हार्मोनल डिसऑर्डर, दांतों का कमजोर हो जाते हैं। इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए अंजीर खाना जरूरी हैं।
अंजीर में पोटैशियम होता है जो शरीर में शुगर के अवशोषण पर नियंत्रण रखता है। जो शरीर में शुगर के अवशोषण पर नियंत्रण रखता है। यह ब्लड शुगर के स्तर बराबर रखता है। मधुमेह के रोगियों को अंजीर का सेवन करना चाहिए।
अंजीर का सेवन से सिर दर्द की परेशानी से राहत मिलती है। अगर कोई व्यक्ति सिर दर्द की से परेशान है, तो उसे अंजीर के पेड़ की छाल को पीस कर, इसे अपने सिर पर लेप करना है।
हम देखते है कि कई लोगो आँखों की दृष्टि कमजोर होने लगती है। अंजीर खाने से यह प्रतिक्रिया बहुत काम हो जाती है। इसलिए अंजीर का सेवन करना चाहिए।