Dhaniya Aloo Recipe
Dhaniya Aloo Recipe- नवरात्रि एक पवित्र त्योहार जहां देवी दुर्गा के लिए नौ दिन में विभिन्न प्रकार का खाना बनाया जाता है। भारत के उत्तरी भाग में कई लोग इन नौ दिनों में बिना प्याज और लहसुन में खाना खाते है।
यह फ्लेवर से भरपूर डिश है जो आप कम समय में बना सकते हैं। इस रंगीन, स्वादिष्ट और खट्टी व्यंजन को एक दिलचस्प शाम के नाश्ते या घर पर दिन या रात के भोजन के लिए बना सकते है।
धनिया वाले आलू को बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Aloo Coriander curry
आलू | 10 (400 ग्राम) (उबले हुए) |
नमक | 3/4 छोटी चम्मच |
तेल | 3-4 टेबल स्पून |
नींबू | 1 |
लौंग | 2 |
इलायची | 1 |
काली मिर्च | 4 |
कसूरी मेथी | छोटी चम्मच |
जीरा | 1/2 छोटी चम्मच |
अदरक | 1/2 इंच टुकड़ा |
हरी मिर्च | 3 |
हरा धनिया | 100 ग्राम |
विधि – How to make Aloo Coriander curry
Dhaniya wale Aloo-धनिया वाले दम आलू सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छील कर ले लीजिये। एक पैन में 3 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये। तेल गरम होने पर इसमें छीले हुए उबले आलू डाल दीजिये। आलू को चारों ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये। आलू को मध्यम आंच पर सेकें और बीच-बीच में इन्हें चलाते रहें ताकी ये अच्छे से सिक कर तैयार हों।
आलू चारों ओर से अच्छे सिक जाने पर इन्हें प्लेट में निकल लीजिये। धनिया को साफ करके मोटी डंडियां हटाकर पत्तों को साफ पानी से धो लीजिए और छलनी में रखकर सारा पानी सूख जाने तक सुखा लीजिए। धनिया को मोटा-मोटा काट लीजिये।
और पढ़ें:-
हरी मिर्च और अदरक को भी मोटा -मोटा का लीजिये। अब हरा धनिया, मिर्च, अदरक को मिक्सर जार में डाल दीजिये और थोड़ा सा पानी डाल कर इसका पेस्ट बना लीजिये।
तड़का लगाएं –
पैन में 1 टेबल स्पून डालें और जीरा डाल कर भूनें। जीरा भून जाने पर इसमें लौंग, काली मिर्च, बडी़ इलायची के दाने डाल कर अच्छे से भून लीजिये। अब इसमें कसूरी मेथी डाल कर मिक्स करें।
अब इसमें तैयार किया हुआ धनिया मसाला पेस्ट डाल दीजिये और आधा कप पानी डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिये। मसाले में नमक और आलू डाल कर मिलाएं। आलू को ग्रेवी में मध्यम आंच पर 4-5 मिनिट पकने दीजिये। 5 मिनिट बाद सब्जी को चैक करें। सब्जी बन कर तैयार है, गैस बंद कर दीजिये। सब्जी में नींबू का रस डाल कर मिलाएं और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये।