Banana Ice Cream Recipes
Banana Ice Cream Recipes- केला सबसे ज्यादा एनर्जी देने वाला फल है। इसके अलावा आयुर्वेद में भी केला खाने के कभी फायदे बताए गए हैं। केला एक ऐसा फल है जो हर जगह मिल जाता है। ये अन्य कई फलों की तुलना में काफी सस्ता भी होता है, जिस कारण ये हर कोई इसे खरीद सकता है।
केला को भूख मिटाने के लिए सबसे उत्तम खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में केला सहायक होता है। इसमें ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी-6 और ए जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
शरीर में रक्त निर्माण और रक्त को शुद्ध करने के लिए भी केला फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद लोहा, तांबा और मैग्नीशियम रक्त निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
केले की आइसक्रीम हम केला को फैंटकर भी बना सकते हैं और केले को चीनी मिलाकर भूनकर भी. चीनी मिलाकर भूने हुये केले की आइसक्रीम का स्वाद केले को फैंटकर बनाई हुई आइसक्रीम से अधिक अच्छा होता है।
घर पर बनी चॉकलेट बनाना आइसक्रीम आपके परिवार के लिये एक परफेक्ट हेल्थी ट्रीट है, आपको या परिवार के किसी भी सदस्य को भरी गर्मी से राहत के लिये कुछ ठंडे की जरुरत हो, और यह आपकी आइसक्रीम खाने की इच्छा को तो बखूबी सेटीसफाई करती ही है।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Banana Ice Cream Recipes
केला | 2 |
क्रीम या ताजा मलाई | 1 कप ( 200 ग्राम) |
चॉकलेट | 2 टेबल स्पून (कद्दूकस की हुई) |
दूध | 1 कप फुल क्रीम |
नीबू | 1/2 |
चीनी | आधा कप (100 ग्राम) |
बनाना आईस क्रीम बनाने की विधि – How to make Banana Ice Cream Recipes
केला लेकर उसे छील ले, काट कर नान स्टिक पैन में पकने के लिये आग पर रख ले और बाद में चीनी दाल दे। फिर चलाते हुये केले को मैश करते हुये चीनी घुलने तक पका ले।
जब मिश्रण का हल्का सा रंग बदल जाय, आग बन्द कर दे। इसे ठंडा होने द केले का मिश्रण ठंडा होने पर इसे मिक्सर जार में डाल दे। साथ में नींबू का रस और कद्दूकस किया हुआ आधे से ज्यादा चॉकलेट डालकर ग्राइंड कर ले।
और पढ़ें:-
इसमें क्रीम डालकर एक बार और फैंट ले। इसके बाद, इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्सर में फैंट ले, फैंटे हुए मिश्रण को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर ढक्कन लगाकर फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दे।
आइसक्रीम के बर्तन को फ्रीजर से निकल ले, और एक बार और मिक्सर में डालकर अच्छी तरह फैट ले इसमें क्रिस्टल न रहें, और एअर बबल इसके अन्दर आ जाने से ये और साफ्ट हो जायेगी, इसमें बची हुई चॉकलेट डालकर मिला दे ताकि स्वाद में अच्छी लगे।
आइसक्रीम को वापस कन्टेनर में डालकर ढक्कन लगाकर फ्रीजर में 4 से 8 घंटे के लिए जमने रख दीजिए। खाने से 5 मिनिट पहले आइसक्रीम को फ्रीजर से निकाल कर रखिये, और ठंडी ठंडी आइसक्रीम आनंद लेकर खाये।