Benefits of Aloe Vera
Benefits of Aloe Vera- आपको अगर स्किन प्रॉब्लम्स हैं या फिर सुबह उठकर पेट साफ नहीं होता, तो आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा जूस को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
एलोवेरा त्वचा की देखभाल से लेकर बालों की खूबसूरती, घावों को भरने और कैंसर की परेशानी से राहत दिलाने में मददगार माना जाता है। इसके अलावा एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं।
त्वचा की कई समस्याओं के लिए यह एक बहुत अच्छा और नेचुरल उपाय है, एक ओर जहां एलोवेरा त्वचा की कई समस्याओं का समाधान है बालों और त्वचा की खूबसूरती निखारने का सस्ता और बेहतरीन तरीका है, स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज़ करने के साथ ही यह बालों को सिल्की और शाइनी बनाता है।
एलोवेरा का पौधा छोटा होता है। पत्ते चारो तरफ लगे होते हैं। एलोवेरा (Aloe Vera) के पत्ते के आगे का भाग नुकीला होता है। इसके किनारों पर हल्के कांटे होते हैं। पत्तों के बीज से फूल का दंड निकलता है।
अगर आपकी एड़ियां फट जाती हैं तो तो रात के समय सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से साफ करें। फिर एलोवेरा जेल और पैट्रोलियम जैली को बराबर की मात्रा में मिलाकर लगाएं।
स्किन पर रैशेज हों या सूजन आ जाए तो एलोवेरा जेल को लगाएं. इससे काफी राहत मिलती है. शेविंग या वैक्सिंग के बाद जलन कम करने के लिए भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।
और पढ़ें:-
एलोवेरा के फायदेः-
एलोवेरा जूस को पाचन के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है, एलोवेरा जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है। साथ ही पेट संबंधी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता है, जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है। आप एलोवेरा की एक स्टिक को बीच से काटकर उसके गूदे को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा के गूदे में मुलतानी मिट्टी या चंदन पावडर मिलाकर लगाने से त्वचा के कील-मुंहासे आदि लंबे समय के लिए मिट जाते हैं। गाय के घी में 5-6 ग्राम घृतकुमारी के गूदे में त्रिकटु सोंठ, मरिच पिप्प्ली, हरड़ और सेंधा नमक मिला लें।
इसका सेवन करने से गैस की समस्या में लाभ होता है। एलोवेरा का जूस मोटापा कम करने में फायदेमंद माना जाता है. 10-15 ग्राम एलोवेरा के जूस में मेथी के ताजे पत्तों को पीसकर उसे मिलाकर सेवन करने से मोटापे को कम किया जा सकता है।
एलोवेरा का कोई भी अतिरिक्त प्रभाव नहीं होता। शरीर में रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ाकर खून की कमी को पूरा करता है।
त्वचा पर चकत्ते, खुजली और जलन की समस्या होने पर एलोवेरा जेल लगाने से काफी आराम मिलता है, क्योंकि इसमें ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं।
एलोवेरा जेल के 50 ग्राम गूदे में 2 ग्राम पिसा हुआ गेरू मिलाएं। अब इसकी टिकिया बना लें। इसे रूई के फाहे पर फैलाकर गुदा स्थान पर लंगोट की तरह पट्टी बांधें। इससे मस्से सिकुड़कर दब जाते हैं। यह प्रयोग खूनी बवासीर में भी लाभदायक है।
शरीर की सूजन को कम करने में मददगार है एलोवेरा. इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
एलोवेरा के सेवन से बुखार का इलाज किया जा सकता है। एलोवेरा की जड़ से काढ़ा बना लें। 10-20 मिलीग्राम काढ़ा को दिन में तीन बार पिलाने से बुखार ठीक होता है।
बढ़ती उम्र में हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं। हड्डियों की कमजोरी के कारण लोगों को जोड़ों में दर्द या गठिया की समस्या भी हो सकती है। एलोवेरा जोड़ों के दर्द में काफ़ी फायदेमंद होता है।
आप सुबह खाली पेट एलोवेरा के जूस का सेवन करें. शरीर में पेट संबंधी कोई भी बीमारी हो तो आप सुबह 15-20 ग्राम एलोवेरा के जूस में शहद और नींबू मिलाकर सेवन करें।