Grapes Benefits
(Grapes Benefits) अंगूर तो आप सभी लोग खाते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि इसे खाने से आपको कितना लाभ होता है। अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी व ई पाए जाते हैं। मुख्य रूप से अंगूर को एक अलग तरह के प्राकृतिक उत्पादों के स्रोत के रूप में माना जाता है। अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं। अंगूर के अधिकांश भाग उपयोगी होते हैं। अंगूर हरे, लाल, काले, पीले और गुलाबी सहित कई प्रकार के होते हैं। वे गुच्छों में उगते हैं और बीजरहित किस्मों में आते हैं।
अंगूर खाने के लाभ(Grapes Benefits):-
Grapes Benefits – विटामिन-सी की मिलेगी भरपूर मात्रा
विटामिन-सी एक ऐसा पोषक तत्व होता है जिसकी नियमित रूप से हमारे शरीर को जरूरत पड़ती है। एंटीऑक्सीडेंट के रूप में यह हमारी त्वचा को निखारने और स्किन टाइटनिंग में भी बेहतरीन असर दिखाता है। इसलिए अंगूर का नियमित रूप से सेवन आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी की पूर्ति कर सकता है।
एंटी कैंसर गुण
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से हर कोई बचे रहना चाहता है। इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। गर्मियों में अंगूर का सेवन कैंसर की चपेट में आने से आपको बचाए रख सकता है। इसमें कई प्रकार के ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो एंटी कैंसर गुण रखते हैं। इस कारण अंगूर का सेवन करने से हमारे शरीर को कई प्रकार के कैंसर से बचे रहने में मदद मिल सकती है।
ब्लड प्रेशर को करता है कम
हाइपरटेंशन के कारण पूरी दुनिया में हर साल लाखों लोगों की जान जाती है। हाइपरटेंशन के कारण लोगों को हृदय से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। इन सब की समस्या से बचे रहने के लिए अंगूर बेहतरीन भूमिका निभा सकता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने का दूर रखता है।
डायबिटीज से बचाए रखे
डायबिटीज से बचे रहने में भी अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होगा। अंगूर खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल का स्तर काफी कम होता है। इसके साथ ही साथ यह फल शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करता है, जिसके कारण आप डायबिटीज की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि अंगूर डायबिटीज के खतरे को कई गुना तक कम कर सकता है।
और पढ़ें:-
आंखों की रोशनी बढ़ाए
आंखों की देखने की क्षमता अगर मेंटेन बनी रहेगी तो लंबे समय तक चश्मा नहीं लगेगा। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और विटामिन-ए युक्त खाद्य पदार्थों को अपने खाने में अवश्य शामिल करें। अंगूर में एक विशेष प्रकार का केमिकल पाया जाता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए और देखने की क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर सकता है। इसलिए अंगूर का सेवन आपके आंखों के लिए भी फायदेमंद रहेगा।
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं अंगूर
रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्यून सिस्टम को मजबूत करके आप विभिन्न प्रकार के रोगों से बचे रह सकते हैं। एक मजबूत इम्यून सिस्टम होने के कारण आपको किसी भी प्रकार की संक्रामक बीमारी भी आसानी से नहीं होगी। दरअसल अंगूर में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने का गुण भी रखता है। इसलिए एक स्ट्रांग इम्यून सिस्टम के लिए अपनी डायट में अंगूर को आज से ही शामिल कर सकते हैं।
माइग्रेन में असरदार है अंगूर का सेवन
माइग्रेन सिरदर्द की एक ऐसी स्थिति है जिसमें 2 से 3 दिन तक सिर दर्द बना रहता है और कभी-कभी यह सिर दर्द बर्दाश्त से बाहर भी हो जाता है और लोगों को ड्रिप तक का भी सहारा लेना पड़ता है। जबकि अंगूर के सेवन से माइग्रेन की स्थिति में काफी हद तक राहत पाई जा सकती है क्योंकि इसमें सूदिंग का गुण पाया जाता है जो सिर दर्द की स्थिति को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप भी माइग्रेन की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डायट में अंगूर को जरूर शामिल करें।
आंखों के लिए फायदेमंद हैं अंगूर
यह तो हम सभी जानते हैं कि आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन ए का सेवन करना बहुत जरूरी है। हालांकि विटामिन ए किन खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, हमें इसके बारे में भी जरूर जाना चाहिए। अगर बात की जाए अंगूर की तो इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आंखों के लिए लाभदायक हो सकती है। इसलिए आंखों के स्वास्थ्य के लिए आप भी अपनी डायट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं।
Grapes Benefits – किडनी रोग का नहीं होगा खतरा
किसी भी इंसान के शरीर में किडनी उसके शरीर की बहुत जरूरी क्रिया का संचालन करती है। हालांकि इसे स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए और खासकर एल्कोहल जैसे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। किसी स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप अंगूर का भी सहारा ले सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी क्रिया होने के कारण किडनी से जुड़ी होने वाली कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहने में मदद मिल सकती है। इसलिए किडनी को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए आप भी अपनी डायट में अंगूर को जरूर शामिल करें।
वायरल संक्रमण से सुरक्षा
वायरल संक्रमण से आपको कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। खासकर इन दिनों पूरे विश्व में महामारी के रूप में फैल चुका कोविड-19 भी एक संक्रामक रोग है जो एक लोग से दूसरे लोग तक पहुंचता है। दूसरी ओर वायरल संक्रमण के जरिए आपको खांसी सर्दी जुकाम जैसी जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। वहीं अंगूर का सेवन आपको वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार अंगूर में एंटीवायरल गुण पाया जाता है जिसकी वजह से यह आपको विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों से बचाए रखने में सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
ब्रेस्ट कैंसर का खतरा हो जाएगा कम
अंगूर खाने के फायदे महिलाओं के लिए भी काफी लाभदायक हो सकते हैं क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण एक एंटी कैंसर एजेंट की तरह कार्य करते हैं। यही कारण है कि अगर महिलाओं के द्वारा भी अंगूर का सेवन किया जा रहा है तो उनमें ब्रेस्ट कैंसर के साथ-साथ पेट के कैंसर के जोखिम से भी बचने में मदद मिल सकती है।
कोलेस्ट्रोल के संतुलन में मिलती है मदद
कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में अगर असंतुलन हो जाए तो यह हृदय रोग का कारण बन सकता है। इसलिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में किसी भी प्रकार का असंतुलन ना होने पाए। वहीं, अंगूर का सेवन आपको कोलेस्ट्रॉल के संतुलन में काफी मदद प्रदान कर सकता है क्योंकि इसके सेवन से आपके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की वृद्धि हो सकती है जो आपको हृदय रोगों से बचाए रखने की भी बहुत काम आ सकता है।