How to stay fit and healthy – कैसे रहें फिट और स्वस्थ ?

How-to-stay-fit-and-healthy

How to stay fit and healthy

How to stay fit and healthy- शरीर को फिट रखना कोई आसान काम नहीं है। घर का बना खाना, अच्छी नींद लेना और एक्सरसाइज करने के अलावा और भी कई चीजें हैं जिन्हें करने में बहुत समय लग जाता है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें 1 मिनट से भी कम में करके आप खुद पूरी तरह सेहतमंद रख सकते हैं।

फिट रहने के तरीके जो हैं वो संतुलित भोजन अर्थात हेल्दी डाइट और नियमित व्यायाम की सही जानकारी ही है। महिलाओं के लिए फिटनेस हेल्थ टिप्स पुरुषों की तुलना में अलग होते हैं। पुरुषों को अच्छी सेहत के लिए जरूरी प्रोटीन, फाइबर और विटामिन के साथ अन्य पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे जरूरी न्यूट्रिशन है।

How to stay fit and healthy- स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है… कहावत पुरानी है, लेकिन है पूरी तरह सच। वैसे हम अपने रूटीन में अगर कुछ चीजों को शामिल करें और कुछ नियमों का पालन करें तो खुद को ज्यादा आसानी से फिट रख सकते हैं।

How to stay fit and healthy- शरीर को फिट कैसे रखें। हेल्दी रहने के उपाय

दोस्तों, आजकल की तेज भागदौड भरी लाईफ में एक स्वस्थ जीवनशैली बेहद मूल्यवान है, पर हमे सफलता और धन दौलत की इस दौड़ में स्वस्थ और फिट रहना लगभग मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन हमे अगर अपने शरीर को स्वस्थ रखना होता हैं तो काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। आइये समझते है की, फिटनेस क्या है, फिटनेस के उपाय, हेल्दी बॉडी टिप्स, हेल्थ एंड फिटनेस से जुडी बातें, शरीर को फिट रखने के लिए क्या क्या करना चाहिए और क्या avoid करना चाहिए।

Why fitness is important ?| स्वास्थ क्यों जरुरी है ?

How to stay fit and healthy-स्वास्थ्य ही धन है” और उसके लिए आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हमारा जब स्वास्थ्य बिगड जाये, तब आरोग्य में सुधार करने से अच्छा है की हेल्थ बिघडे ही ना इस पर ध्यान दे। यदि हम स्वस्थ और निरोगी हैं, तो ही हम अपने परिवार के खुशी का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं। धन की तुलना में स्वास्थ्य ही अधिक महत्वपूर्ण होता है, इसे ध्यान में रखते हुए हमे अपने स्वास्थ पे ज्यादा देखभाल रखने की आवश्यकता होनी चाहिए।

दुनिया में हर कोई एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन चाहता है। लेकिन ऑफिस, बिझनेस, घर परिवार जैसी व्यस्त जिंदगी में खुद के लिए समय निकाल पाना ही आजकल मुश्कील हो रहा है। ऐसी गलत जीवनशैली ही कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देती है और फिर हम सोच में पडने लगते हैं कि अपने शरीर को फिट कैसे रखें। इसके लिए आपको बस अपनी दिनचर्या में थोडासा बदल करना होगा। हम आशा करते है नीचे दिये हुए टिप्स निश्चित रूप से आपको स्वस्थ रहने में मदद करेंगे। चलो तो फिर देखते है हेल्दी रहने के लिए क्या करें।

How to stay fit and healthy- फिटनेस क्या है ?

दोस्तो, हर इंसान की फिटनेस के बारे मे राय अलग हो सकती है। फिटनेस मतलब शरीर का सिर्फ बाहर से ही फिट दिखना नही होता है। शरीर शारीरिक, सामाजिक और मानसिक आदि रूप से स्वस्थ और कार्यरत होना चाहीए। अगर किसी व्यक्ती का शरीर रोज के काम करने के बाद भी थकान और बोरिंग जैसा मेहसूस नही करता है और फिर भी ऊर्जावान, फ्रेश रहता है, बिमारीओंसे दूर रहता है तो कह सकते है की वह व्यक्ती शरीर से फिट है।

आइये जानते है हेल्दी रहने के उपाय और टिप्स क्या है। हम आशा करते है आपको निम्नलिखित टिप्स निश्चित रूप से स्वस्थ रहने में मदद करेंगे।

खूब पानी पिए:-

वो एक कहावत है न जल ही जीवन है तो हम सबसे पहले शुरुआत पानी से करते है ,दोस्तों एक फिटनेस मैन का यह सबसे बड़ा राज है की वह दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिता है ,क्योंकि हम दिन में जो भी कार्य करते है उसमें हमारी बहुत ज्यादा एनर्जी वेस्ट होती है जिसे हम पानी की सहायता से इम्प्रोव करते है, इसलिए हमें सुबह उठते ही अपने दिन की शुरुआत 2 से 3 गिलास पानी से करनी है। हम बहुत बार यह गलती करते है की सर्दियों के समय में बहुत कम पानी पिते है सर्दियो में हम गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते है।

व्यायाम करना बहुत जरूरी:-

हम जानते है की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में बहुत कम टाइम निकाल पाते है लेकिन अगर आप अपने शरीर की फिट और स्वस्थ रहना चाहते है तो आपको सुबह कम से कम १ घण्टा व्यायाम के लिए निकला होगा ,क्योकि अगर हम व्यायाम करेंगे तो ह्रदय विकार, शुगर, कैंसर जैसी बीमारियों से बच सकते है। व्यायाम करते रहने से आपका व्यक्तित्व भी निखरता है और साथ ही आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा।

हेल्दी ब्रैकफास्ट:-

सुबह का ब्रेकफास्ट आप Strong ले सकता है, आप इसमें सेहतमंद चीजों को शामिल करें, आप रोज सुबह नाश्ता करते हैं, लेकिन इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि आप नाश्ते में क्या ले रहे हैं। सुबह का Breakfast आपको करीबन 9 बजे तक कर लेना चाहिए। सुबह के ब्रैकफास्ट में आप OATS, EGG, PROTEIN PANCAKES, PROTEIN SHAKE, MILK, OMELETTE, BROWN BREAD, FRESH FRUIT आदि शामिल कर सकते है।

फ़ास्ट फ़ूड से बचें:-

दोस्तों अगर आप एक फिट और स्वस्थ रहना चाहते है तो आपको बाहर का खाना और फ़ास्ट फ़ूड से परहेज़ रखना होगा। क्योंकि ये चीज़ ऐसी होती है जो हमारे शरीर के लिए घातक साबित हो सकते है, फ़ास्ट फ़ूड जैसे पिज़्जा, बर्गर, चाउमीन, रॉल आदि कम्पनियाँ अपने फ़ूड में घटिया किस्म के पदर्थो का प्रयोग करती है जो लंबे समय तक सेवन करने के कारण हमारे शरीर में कैंसर का कारण भी बन सकती है इसलिए हो सकें तो हमें फ़ास्ट फ़ूड का सेवन कभी नहीं करना चाहिए।

तनाव से दूर रहें:-

अगर आप 9 से 5 की जॉब कर रहे है तो आपको तनाव का सामना करना जाहिर है, लेकिन हम इस तनाव को दूर कर सकते है, जबकि ऑफिस में सारा दिन कम्प्यूटर पर काम करना पड़ता है इस दौरान हम हर एक घण्टे के बाद छोटा सा ब्रैक ले सकते है जिसमें हम गेम खेल सकते है, बाहार घूम सकते है या फ्रूट्स खा सकते है। ध्यान रखें की सारा दिन एक ही कुर्सी पर बैठ कर काम न करें।

फ्रूट्स या ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें:-

दिन के समय हमे हर घण्टे के अंदर कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए जिसमे हम ताजा फलों या ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते है, ड्राई फ्रूट्स जिनमे से असली जल सामग्री को प्राकृतिक या कृत्रिम तरीकों से निकाल दिया जाता है। सूखे मेवे में ताजे फलों की अपेक्षा अधिक पौष्टिक मूल्य होते हैं। उनमें जरूरी विटामिन और खनिज होते हैं जो कई प्रकार की बीमारियों से लड़ते हैं, यहां तक कि कई पुरानी बीमारियों को भी खत्म कर देते हैं।

हेल्थी लंच करें:-

लंच में आप नॉर्मल खाना ले सकते है जो हेल्थी और स्वादिस्ट हो जिसमें आप Pulses (दाल), चावल, अण्डा, फ़िश, खाने में सलाद ले सकते है, दूध-दही, फ्रूट आदि शामिल कर सकते है क्योकि एक हल्दी लंच आपको पुरे की दिन ऊर्जा प्राप्त करने में सहायक है।

जिम या वर्कआउट करें:-

अगर आप जिम के शौकीन है या एक बॉडीबिल्डर बनना चाहते है तो शाम के समय आपको जिम के कम से कम 2 से 3 घण्टे देने होंगे। आज के दिन युवा नौजवानो में जिम लगाने में बहुत ज्यादा क्रेज़ हो रहा है ,इसलिए अगर आप जिम bigginer है तो ट्रेनर की सहायता जरूर ले वरना एकदम से जिम लगाना हमारे शरीर के लिए घातक साबित हो करता है।

हल्का डिनर करें:-

दोस्तों हमें रात का डिनर बहुत हल्का लेना चाहिए क्योकि रात का समय ऐसा होता है जिसमे हम कोई कार्य नहीं करते जिस कारण हम अपना रात का हैवी डिनर पचा नहीं सकते। इसलिए हमें रात का डिनर बहुत हल्का लेना चाहिए जैसे की चावल, दाल, फुल्का या दूध का सेवन भी कर सकते है। ध्यान रहे की हमें रात के खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

आवश्य्कता के अनुसार नींद ले:-

जैसे की हमारे बुजुर्ग कहते है की हमें रात को जल्दी सोना चाहिए और सुबह जल्दी उठना चाहिए इसलिए हमें नींद लेना बहुत जरुरी है। यदि आपको को सुबह उठने की इच्छा नहीं होती या थकावट महसूस होती है तो पर्याप्त नींद लेनी की कोशिश करे। क्योकि पर्याप्त नींद लेने से मानसिक बीमारियों और शारीरिक संबंधी बीमारियों से बच सकते है।

How to stay fit and healthy- कुछ महत्वपूर्ण बातें:-
  1. खाने के बाद न पिएं पानी
  2. फ्रिज के ठंडे पानी से बचें
  3. स्नैक्स में शामिल करें ड्राईफ्रूट्स
  4. मौसमी फलों का सेवन
  5. सुबह जल्दी उठना
  6. खूब खाएं सलाद
  7. सुबह मेडिटेशन करें
  8. सप्ताह में एक बार पूरे शरीर की मालिश जरूर करें।