
Benefits of Mosambi Juice
Benefits of Mosambi Juice:- जब आपके किसी तरह की बीमारी हो जाती है तो डॉक्टर अक्सर आपको मौसंबी का जूस पीने की सलाह देते है। गर्मियों के दिनों में तो लोग इसके जूस का मजा लेते हैं। मौसंबी में विटामिन सी और पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है।
मौसंबी का जूस काफी मशहूर है और लगभग हर गली और बाजार में मिल जाता है।
मौसंबी में फाइबर पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। ये बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है साथ ही आपको मौसमी का जूस जरूर पीना चाहिए।
मौसमी के फायदे पाने के लिए कुछ लोग मौसंबी को सीधे फल की तरह खाते हैं, तो कुछ लोग इसका जूस पीते हैं।
मौसमी का जूस आपके लिए अच्छा क्यों है?
मौसमी एक स्वादिष्ट फल ही नहीं है बल्कि यह पौष्टिकत भी है। इसमें विटामिन-ए, सी, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, पोटैशियम, फोलेट आदि होते हैं। मौसंबी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीट्यूमर, एंटीडायबिटिक, एंटी-अल्सर आदि कई गुण होते हैं।
मौसमी का जूस के फायदे (Benefits of Mosambi Juice):-
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मौसमी
मौसमी का नियामित सेवन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मैकुलर डिजनरेशन और आंखों के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मौसमी
बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं तो मौसमी के जूस का सेवन करें। इसके जूस में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक यानी हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाला प्रभाव होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
और पढ़ें:-
गठिया के लिए मौसमी
मौसमी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की वजह से यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीअर्थराइटिक को कम करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं ये गठिया के दर्द को भी कम करने में मदद कर सकता है।
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए मौसमी
मौसमी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। इसके जूस का सेवन करने से त्वचा को इंफेक्शन से बचाने के साथ ही चमकदार भी बनाया जा सकता है।
इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए मौसमी
मौसमी के जूस के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। मौसंबी में विटामिन सी, विटामिन डी और लिमोनेन तत्व पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
मौसमी जूस के नुकसान (Loss of Mosambi Juice):-
- मौसमी का जूस ज्यादा पीने से एसिडिटी की सम्भावना पैदा हो सकती है।
- मौसमी का जूस ज्यादा सेवन से दांत तामचीनी की कमी का कारण बन सकता है।
- मौसमी ज्यादा खाने से दो मुँह बालो जैसी समस्या पैदा हो सकती है।
- अगर किसी व्यक्ति को सिट्रस एसिड से एलर्जी होती है, तो मौसंबी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।