Republic Day Shayari
Republic Day Shayari- गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा देश देशभक्ति की भावना से सराबोर होता है। इस दिन ना सिर्फ देश की सैन्य, आर्थिक और सांस्कृतिक ताकत से पूरी दुनिया रुबरू होती है। बल्कि हर भारतीय के लिए ये दिन बेहद खास है। खास हो भी क्यों ना, हिंदुस्तान का इतिहास ही कुछ ऐसा है कि इसका गौरव हर भारतीय के लिए अहम है।
और पढ़ें:-
इस बार कोरोना संकट के साये में देश गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। लेकिन जोश में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। ऐसे में हम आपके लिए देशभक्ति से सजी कुछ बेहतरीन शायरियां लेकर आए है…
Republic Day Shayari
(1)
वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाये
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाये
दिल एक है एक है जान हमारी
हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।
Happy Republic Day
(2)
देश के वीर जबानों की होली याद है,
क्या क्या हुआ था हम सबके साथ सब का हिसाब है।
स्वतंत्रता मिली थी मुश्किल से
गणतंत्र है हमारा अधिकार जिसका जवाब है।
(3)
चलो फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,
याद करें उन शूरवीरों को क़ुरबानी,
जिनके कारण हम इस लोकतंत्र का आनंद उठाते हैं।
(4)
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं उसके वो गुलसितां हमारा,
परबत वो सबसे ऊंचा हमसाया आसमां का,
वह संतरी हमारा वो पासबां हमारा।
(5)
ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
(6)
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये।
(7)
अलग है भाषा, धर्म जात,
और प्रांत, भेष, परिवेश,
पर हम सब का एक ही गौरव है,
राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेठ।
(8)
कुछ नशा तिरंगे की आन है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएँगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
(9)
आज शहीदों ने है तुमको, अहले वतन ललकारा,
तोड़ो गुलामी की जंजीरें, बरसाओ अंगारा,
हिन्दू-मुस्लिम-सिख हमारा, भाई-भाई प्यारा,
यह है आजादी का झंडा, इसे सलाम हमारा।
(10)
इंडियन होने पर करीए गर्व,
मिलके मनाएं लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलके हराओ,
हर घर पर तिरंगा लहराओ।