International Labour Day – मजदूर दिवस

International-Labour-Day

International Labour Day

International Labour Day- मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों के नाम समर्पित यह दिन 1 मई है। मजदूर दिवस को लेबर डे, श्रमिक दिवस या मई डे के नाम से भी जाना जाता है।

श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से भी इस दिन को मनाते हैं, ताकि मजदूरों की स्थिति समाज में मजबूत हो सके। मजदूर किसी भी देश के विकास के लिए अहम भूमिका में होते हैं। हर कार्य क्षेत्र मजदूरों के परिश्रम पर निर्भर करता है।

अमेरिका में मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव 1 मई 1889 को लागू हुआ लेकिन भारत में इस दिन को मनाने की शुरुआत लगभग 34 साल बाद हुई।

भारत में भी मजदूर अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। मजदूरों का नेतृत्व वामपंथी कर रहे थे। उनके आंदोलन को देखते हुए 1 मई 1923 में पहली बार चेन्नई में मजदूर दिवस मनाया गया।

मजदूर दिवस मनाने का उद्देश्य

मजदूर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के संघर्ष को बताना और उनके द्वारा किए गए बलिदानों को याद करना है। इस दिन मजदूरों और श्रमिकों को उनके काम के लिए सराहना और उपलब्धियां दी जाती हैं।

साथ ही उन्हें अपने अधिकारों को रक्षा करने और अपने प्रति होने वाले शोषण के खिलाफ आवाज आवाज को प्रेरित किया जाता है। इस दिन कई देशों में पब्लिक हॉलीडे भी होता है।

International Labour Day

(1)

जिनकी मंजिल रहती हमेशा दूर है,
जिनके सपने होते हमेशा चूर है,
वो और कोई नहीं साहब
लोगों के शौक पूरे करने वाला एक मजदूर है !

(2)
मैं मजदूर हूं मजबूर नहीं,
यह कहने में मुझे कोई शर्म नहीं।
श्रमिक दिवस की बधाई !

(3)
इस शहर में मजदूर जैसा दर-बदर कोई नहीं,
जिसने बनाएं सबके घर
उसका कोई पक्का घर नहीं !

(4)
अमीरी में अक्सर अमीर अपनी सुकून को खोता है,
मजदूर खाकर सूखी रोटी बड़े आराम से सोता है।
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं !

(5)
मेहनत उसकी लाठी है,
मजबूती उसकी काठी है,
विकास की वो नींव है,
उसका जीवन सीख है,
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं!

(6)
परेशानियां बढ़ जाए तो इंसान मजबूर होता है,
श्रम करने वाला हर व्यक्ति मजदूर होता है,
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं !

(7)
जो हर बाधा को करता है दूर,
उसका नाम है मजदूर,
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं !

(8)
मजदूर अपना कर्म करता जरूर है,
इसलिए देश को उस पर गुरूर है,
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं !

(9)
उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है,
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।

(10)
मैं मजदूर हूँ, मजबूर नहीं
ये कहने में मुझे शर्म नहीं।
अपने पसीने की खाता हूँ
मैं मिट्टी को सोना बनाता हूँ।