Maa Laxmi Ji ki Aarti – माँ लक्ष्मी जी की आरती

laxmi-ji-ki-aarti

Maa Laxmi Ji ki Aarti

Maa Laxmi Ji ki Aarti- ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता….

उमा ,रमा,ब्रम्हाणी, तुम जग की माता |
सूर्य चद्रंमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता….

दुर्गारुप निरंजन, सुख संपत्ति दाता |
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धी धन पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता….

तुम ही पाताल निवासनी, तुम ही शुभदाता |
कर्मप्रभाव प्रकाशनी, भवनिधि की त्राता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता….

जिस घर तुम रहती हो, ताँहि में हैं सद् गुण आता |
सब सभंव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता….

तुम बिन यज्ञ ना होता, वस्त्र न कोई पाता |
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता….

शुभ गुण मंदिर सुंदर क्षीरनिधि जाता |
रत्न चतुर्दश तुम बिन ,कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता….

महा लक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता |
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता….