Laddu Gopal Bhajan
Laddu Gopal Bhajan- लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल।
छोटा सा है लला मेरा, करतब करे कमाल॥
लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल…
सबसे पहले मुझे जगाओ, फिर गंगा जल से नहलाओ।
नई नई पोशाक बनाओ, बदल बदल कर के पहनाओ।
केसर चन्दन तिलक लगाओ, गल फूलों की माला॥
लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल…
सिर पे मोर मुकुट की पगड़ी, कमर बांध सोने की तगड़ी।
नए नए आभूषण लाओ, प्रेम भाव से मुझे सजाओ।
पैरों में पैजनियां बांधो, फिर देखो मेरी चाल॥
लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल…
माखन मिश्री मुझे खिलाओ, केसर डाल के दूध पिलाओ।
कान्हा जी का भजन सुनाओ, सब मिल कर लाड़ लड़ाओ।
झूमो नाचो गाओ, लेकर हाथों में करताल॥
लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल…
और पढ़ें:-




























